BB ओरिजिनलNews Officeउत्‍तर प्रदेशकानपुर

कानपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन’: देर रात चेकिंग, कई वाहनों के चालान।

कानपुर। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। कल्याणपुर और बिठूर क्षेत्र में डीसीपी पश्चिम कासिम आबिदी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

मुख्य चौराहों पर नाकेबंदी कर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। इस दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने और अधूरे कागजात पर कई चालान काटे गए, जबकि कुछ चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।अभियान के दौरान आईआईटी गेट के पास शराब ठेकों पर भी छापेमारी की गई।

ओवररेटिंग की शिकायतों पर सेल्समैनों को सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने पर लाइसेंस निरस्तीकरण और मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

बिंदास बोल संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp