BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुरदुर्घटना

आर्मी जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार घायल

कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। महाकाल के दर्शन कर परिवार के साथ लौट रहे आर्मी जवान अजय यादव की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा ओरिएंट रिसोर्ट के सामने हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अजय यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इस हादसे में उनकी पत्नी पूजा, बेटा राघव, बेटी सोना और चचेरा भाई संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फरार अज्ञात वाहन की तलाश के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

परिवार में इस हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Img 20260717 wa0002

सचेंडी थाना क्षेत्र का मामला।

बिंदास बोल — कानपुर से राजूगौड़ की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp