BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

फर्जी दस्तावेज बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन जालसाज गिरफ्तार

कानपुर । कल्याणपुर क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी सरकारी दस्तावेज तैयार करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई इंदिरा नगर चौकी प्रभारी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने किया।पुलिस ने जीटी रोड स्थित ‘आनन्देश्वर साइबर कैफे’ पर छापा मारकर तेजस पाल, नितेश कुमार और अनुराग को गिरफ्तार किया। मौके से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और उपकरण बरामद किए गए हैं। बरामदगी में 47 आधार कार्ड, 120 जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, 112 आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र, तीन लैपटॉप, एक फिंगरप्रिंट स्कैनर और एक विधायक की फर्जी मोहर शामिल है। इसके अलावा आरोपियों के पास से ₹29,220 नकद भी बरामद किए गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गैर-सरकारी और फर्जी पोर्टलों के माध्यम से दस्तावेज तैयार कर उन पर सरकारी विभागों और जनप्रतिनिधियों की नकली मोहर लगाते थे। इसके एवज में आम लोगों से मोटी रकम वसूली जाती थी। तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य ऐप के जरिए की है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp