स्थानीय समाचार

अलोक कुमार हत्या कांड – अयोध्या ( राज कुमार यादव की रिपोर्ट )

अयोध्या के पूरा कलंदर थाने पर पीड़ित का गंभीर आरोप,हत्या होने पर नहीं दर्ज की रिपोर्ट

अयोध्या जिले की सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत पूरा कलंदर थानाध्यक्ष पर हत्या के केस को दबाने का बड़ा मामला सामने आया है। जहाँ पर 21वर्षीय आलोक कुमार पुत्र बृजेश कुमार निवासी सुक्खापुर इटौरा की एक जून को सुबह लगभग 5 बजे हत्या कर दी गयी। जिसकी सूचना मृतक के पिता द्वारा थाना पूरा कलंदर में दी गई। लेकिन बिना किसी जांच पड़ताल के मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पीड़ित परिवार द्वारा एफ. आई. आर. न दर्ज होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या तथा पुलिस उपनिरीक्षक अयोध्या को प्रार्थना पत्र देते हुए यह मांग की गई है कि आलोक की लाश को खुदवा कर पोस्टमार्टम करवाया जाए तथा हत्या में सम्मिलित आयुक्त गणों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
मृतक के पिता द्वारा बातचीत के दौरान बताया गया कि प्रार्थी का पुत्र आलोक कुमार जब 31 मई को भंडारे का खाना बनाने के लिए शहर अयोध्या आया था। उसके साथ गांव के ही चंदन पुत्र नरसिंह,विनीत,अमित पुत्रगण रमेश व चंदन,आज़ाद पुत्रगण रामनाथ भी साथ में काम करने आये थे। 1 जून को सुबह लगभग 4:15 बजे चंदन ने फोन पर सूचना दिया कि उसके पुत्र आलोक के साथ घटना घट गई है। मसौधा सीएचसी पर इलाज चल रहा है। जब वह वहां पहुंचा तो देखा कि आलोक के सिर पर चोट आई थी तो वहां के डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया हालत गंभीर देख कर जिला अस्पताल द्वारा मंडलीय हॉस्पिटल दर्शन नगर रेफर कर दिया गया जहां पर उसकी मृत्यु हो गई।
इस घटना से पहले 1 अप्रैल को गयासुद्दीन पुर में शादी समारोह के दौरान नीरज पुत्र अज्ञात व मनोज पुत्र करिया द्वारा आलोक के साथ मारपीट की गई थी और जान से मार डालने की धमकी दी गई थी जिसकी सूचना थाने पर दिया परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई।
मृतक के पिता द्वारा यह भी कहा गया कि नीरज मनोज चंदन पुत्र नरसिंह अमित पुत्र रमेश व चंदन आजाद पुत्र गण रामनाथ ने मिलकर उसके पुत्र की हत्या कर दी है तथा पोस्टमार्टम भी नहीं होने दिया।
मृतक आलोक के पिता बृजेश द्वारा यह बताया गया कि उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया जिस के आदेश पर वह थाने गया परंतु पुलिस द्वारा समझौता करने पर दबाव बनाया जा रहा है।
एक तरफ तो प्रदेश सरकार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है तो दूसरी तरफ यह नजारा देखने को मिल रहा है जहां पर एक किशोर की हत्या कर दी गई है और पोस्टमार्टम तक नहीं किया गया।
ऐसी दर्दनाक घटना से मृतक का परिवार पूरी तरह से सहमा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp