BB ओरिजिनलनागपुरमहाराष्ट्र

आंगनबाडियों के नूतनीकरण हेतु 3% निधि स्वीकृतराज्यमंत्री अधिवक्ता आशीष जयस्वाल ने जारी किए आदेश

नागपुर। जिले के कन्हान नगर परिषद अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों की जर्जर स्थिति को देखते हुए राज्य मंत्री अधिवक्ता आशीष जयस्वाल ने बड़ा कदम उठाया है। आदेश जारी कर उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए आरक्षित 3 प्रतिशत निधि से इन आंगनवाड़ियों के नवीनीकरण हेतु राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं।नगर परिषद कन्हान क्षेत्र में कुल 27 शहरी आंगनवाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिनमें से 18 आंगनवाड़ी भवन अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और कभी भी ध्वस्त होने की स्थिति में हैं। ऐसी स्थिति में बच्चों की सुरक्षा और प्राथमिक शिक्षा दोनों ही खतरे में पड़ रही थी।राज्यमंत्री ने आदेश में उल्लेख किया है कि वार्षिक योजना 2025-26 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग की आरक्षित निधि से मरम्मत कार्य हेतु आवश्यक बजट उपलब्ध कराया जाए।स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर मरम्मत और नवीनीकरण होने से बच्चों के लिए सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

ब्यूरो रिपोर्ट — दीपचंद शेंडे, बिंदास बोल—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp