उत्‍तर प्रदेशकानपुरबिंदास बोल खासस्वास्थ्य

जेम्सकॉन में जुटेंगे देश-विदेश के नामचीन डॉक्टर, नवीन चिकित्सा विज्ञान पर होगी परिचर्चा

कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के 1995 बैच के डाक्टरों का सिल्वर जुबली समारोह ‘जेम्सकॉन-2025’ 27 व 28 दिसंबर को आयोजित हो रहा है, जिसमें देश-विदेश के सौ से ज्यादा नामचीन डाक्टर नवीन चिकित्सा विज्ञान पर चर्चा करेंगे। जेम्सकॉन – 2025 का उद्घाटन कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विनय पाठक बतौर मुख्य अतिथि करेंगे।जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर के 1995 बैच के पूर्व छात्र-छात्राओं का समूह, जिसे ‘पैरा पी-1’ के नाम से जाना जाता है, 27 और 28 दिसम्बर को सिल्वर जुबली मनायेगा। इस कार्यक्रम में देश और विदेश से ख्याति प्राप्त चिकित्सक अपने परिवारों सहित कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज स्थित जेम्स एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सन्तोष कुमार सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। डॉ. सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि विदेश से आने वाले प्रमुख चिकित्सकों में डॉ. विपुल अग्रवाल यूएई, डॉ. नितिन शुक्ला ऑस्ट्रेलिया, डॉ. नीलेश शर्मा यूएसए और डॉ. राहुल दुबे यूके शामिल हैं। सीएमई में विषय विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न अत्याधुनिक विषयों पर लगभग 12 व्याख्यान दिए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के कुलपति डॉ. विनय पाठक होंगे। अन्य सम्मानित अतिथियों में जेम डॉ. आरपीएस भारद्वाज और एलपीएस इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी, कानपुर के पूर्व निदेशक जेम डॉ. विनय कृष्णा होंगे। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर के प्रधानाचार्य एवं अधिष्ठाता जेम डॉ. संजय काला होंगे। विशेष अतिथियों में उप-प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि, एलपीएस इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी के डॉ. आर.के. वर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जेम्स अवार्ड्स का वितरण संबंधित चिकित्सा छात्रों एवं जेम सदस्यों को किया जाएंगा। इसके अलावा, पैरा पी-1 बैच के सभी चिकित्सक सामूहिक रूप से अपने गुरुजनों को सम्मानित करेंगे संस्था के सभी पूर्व अध्यक्षों एवं सचिवों को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सन्तोष कुमार सिंह के साथ डॉ. आरती लाल चन्दानी, डॉ. पंकज गुलाटी, डॉ. सौरभ गुप्ता, डॉ. नितिन जायसवाल, डॉ. नीलिमा वर्मा, डॉ. रीना सिंह, डॉ. सन्तोष कुमार पाल, डॉ. बलबीर सिंह, डॉ. नीरज कुमार और डॉ. प्रेम शंकर आदि शामिल रहे और कार्यक्रम के विषय में विस्तृत जानकारी साझा किया।

एडिटर- एस के मणि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp