नलकूप के बाहर पेड़ पर किसान का शव लटकता देख परिजनों में मचा कोहराम।
परिजनों ने हत्या की जताई आशंका पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
शेखर सिद्दीकी – फतेहपुर।
थाना चांदपुर क्षेत्र के भाजीताला गांव में गुरुवार सुबह इंद्रपाल के पुत्र मंतोष उर्फ बीरेंद्र उम्र लगभग 45 वर्ष का शव संदिग्ध अवस्था में निजी नलकूप के बाहर शीशम के पेड़ में रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला। मृतक की छोटी बेटी शिवांशी जब भोर पहर नलकूप पहुंची तो पिता को रस्सी से लटकता देख जोर जोर से रोने लगी।चीख पुकार सुनकर घटना की जानकारी परिजनों व ग्रामीणों को मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।इलाकाई पुलिस ने घटना स्थल में पहुंच कर फ़ॉरेंसिक टीम को बुला कर साक्ष्य संकलित कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।बताया जाता है कि मृतक किसान बुधवार की रात करीब 10:00 बजे घर से खाना खाकर अपने निजी नलकूप आऐ थे। परिजनों का कहना है कि जिस प्रकार किसान का शव फांसी के फंदे में लटका मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और पूरे मामले की जांच की मांग की है।मृतक के दो पुत्री शिवांगी 20 वर्ष व शिवांसी 18 वर्ष तथा एक पुत्र हर्ष 16 वर्ष है। किसान की मौत के बाद परिजनों तथा रिश्तेदारो का रो-रो कर बुरा हाल रहा। पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची और साक्ष्य एकत्रित कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। चांदपुर थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है।रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा

