दबंग माफिया कांग्रेसी नेता पर रंगदारी मांगने का आरोप

*कानपुर ब्रेकिंग*
*बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र से बड़ी खबर*
*दबंग माफिया कांग्रेसी नेता पर धमकाकर रंगदारी मांगने का आरोप*
कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पंतनगर (मिलकियाना) के रहने वाले आफताब अहमद ने कांग्रेसी नेता रिजवान अहमद उर्फ ताज मियां पुत्र शकील अहमद निवासी मछली टोला फतेहगढ़ जनपद फर्रुखाबाद पर कांग्रेसी नेता बताकर धमकाने झूठे प्रार्थना पत्र देकर पीड़ित आफताब अहमद और उनके परिवार पर झूठा भू माफिया का आरोप लगाकर अवैध रूप से रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
**पीड़ित ने मीडिया को बयान देते हुए बताया कि उपरोक्त रिजवान अहमद उर्फ ताज मियां दिनांक 14 अगस्त 2023 को दोपहर लगभग 2:00 बजे प्रार्थी के घर के बाहर अपने एक अज्ञात व्यक्ति के साथ बंदूक लेकर जान से करने के नियत से आए और बंदूक लहराकर धमकी देते हुए कहा कि बाहर निकल साले आज तेरा काम तमाम कर दूंगा की धमकी दिया पुलिस कमिश्नर सहित सभी पुलिस अधिकारियों को दिनांक 4 सितंबर 2023 शिकायत किया परंतु करवाई न होने के कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और आरोपी अपने आपको कांग्रेसी नेता बता कर अवैध रूप से बुजुर्ग आफताब अहमद से अवैध रूप से वसूली करना चाहता है आए दिन फर्जी झूठ प्रार्थना पत्र देकर हैरान और परेशान करता है।
*पूरी खबर पीड़ित के प्रार्थना पत्र बयान के आधार पर है पोर्टल /चैनल किसी भी घटना की खुद पुष्टि नहीं करता है*
कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट ✍️

