BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

सदस्य एससी/एसटी आयोग करेंगे कानपुर का निरीक्षण व जनसुनवाई

कानपुर।उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग के मा० सदस्य श्री रमेश चन्द्र कुंडे 18 फरवरी 2026 को जनपद कानपुर नगर के दौरे पर रहेंगे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत वह निरीक्षण, जनसुनवाई तथा समीक्षा बैठक में सहभागिता करेंगे।कार्यक्रम के अनुसार 18 फरवरी को सर्किट हाउस, कानपुर नगर में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर आमजन की शिकायतों का निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाएगा।दौरे के दौरान मा० सदस्य द्वारा नगर निगम कानपुर का निरीक्षण भी किया जाएगा। निरीक्षण के क्रम में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं, कार्यस्थितियों तथा उत्पीड़न से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।——-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp