BB ओरिजिनलNews Officeउत्‍तर प्रदेशकानपुर

कानपुर की फाइनल वोटर लिस्ट जारी: 6.87 लाख नाम कटे!

कानपुर कुल मतदाता घटेकानपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।जिले की 10 विधानसभा सीटों में कुल 6 लाख 87 हजार 201 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। पहले कुल मतदाताओं की संख्या 35 लाख 38 हजार 261 थी, जो अब घटकर 28 लाख 51 हजार 60 रह गई है।सबसे अधिक नाम कल्याणपुर, कैंट और महाराजपुर विधानसभा क्षेत्रों में कटे हैं,

जबकि बिठूर और घाटमपुर में सबसे कम नाम हटाए गए।प्रमुख आंकड़े:कुल मतदाता: 28,51,060पुरुष मतदाता: 15,35,294महिला मतदाता: 13,15,656थर्ड जेंडर: 110दिव्यांग मतदाता: 23,91918–19 वर्ष आयु वर्ग: 38,05385 वर्ष से अधिक आयु: 13,447डीएम ने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 से 1 अप्रैल 2026 के बीच फॉर्म-6 के 2,38,204, फॉर्म-7 के 27,097 और फॉर्म-8 के 76,636 आवेदन स्वीकृत किए गए,

जिसके बाद अंतिम सूची प्रकाशित की गई।मतदाता अपनी जानकारी voters.eci.gov.in या ceouttarpradesh.nic.in पर देख सकते हैं। यदि किसी का नाम सूची में नहीं है, तो वे फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp