Uncategorized

ब्रेकिग न्यूज //मधौगड़ जिला जालौन उ प्र -पुलिश ने बूढ़े बाप के दर्द को समझा की मदद

ब्युरो चीफ /बिन्दास बोल न्यूज लाइव टी बी –डा०जितेन्द्र कुमार द्विवेदी जिला जालौन उ प्र की रिपोर्ट

पुलिस की सक्रियता से पिता को मिला लापता पुत्रमाधौगढ़ (जालौन) माधौगढ़ थाना क्षेत्र में एक पिता अपने लापता पुत्र की तलाश में भटक रहा था, लेकिन पुलिस की तत्परता ने उसका दुख दूर कर दिया। माधौगढ़ नगर निवासी चेतराम का पुत्र अवधेश अपनी पत्नी से हुए विवाद के बाद बिना किसी को बताए घर से निकल गया था।काफी खोजबीन के बावजूद जब पुत्र का कोई पता नहीं चला तो व्यथित पिता चेतराम नम आंखों से सभासद अरविंद सिंह सेंगर के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र अवधेश पत्नी से झगड़कर घर से चला गया है और कहीं कोई अप्रिय घटना न हो जाए, इस डर से वे उसकी लोकेशन पता करने की गुहार लगा रहे हैं।पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार सिंह के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी विकेश बाबू, एसएसआई तथा कांस्टेबल जितेंद्र ने सक्रियता दिखाते हुए खोजबीन शुरू की। तकनीकी सर्विलांस और संपर्क सूत्रों की मदद से पुलिस ने अवधेश का पता मध्य प्रदेश के उमरी क्षेत्र में लगाया और उसे सकुशल बरामद कर पिता को सौंप दिया।.कहीं कोई अप्रिय घटना न हो जाए, इस डर से वे उसकी लोकेशन पता करने की गुहार लगा रहे हैं।पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार सिंह के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी विकेश बाबू, एसएसआई तथा कांस्टेबल जितेंद्र ने सक्रियता दिखाते हुए खोजबीन शुरू की। तकनीकी सर्विलांस और संपर्क सूत्रों की मदद से पुलिस ने अवधेश का पता मध्य प्रदेश के उमरी क्षेत्र में लगाया और उसे सकुशल बरामद कर पिता को सौंप दिया।अपने पुत्र को देखकर चेतराम की आंखें खुशी से नम हो उठीं। उन्होंने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि यदि पुलिस ने समय रहते मदद न की होती तो कोई अनहोनी हो सकती थी। उन्होंने माधौगढ़ पुलिस की सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता के लिए धन्यवाद जताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp