आग की चपेट में आकर तीन दुकानें जलकर खाक
कानपुर। तलाक महल, लाल कुआं इलाके में सुबह करीब 6 बजे भीषण आग लग गई।
आग की चपेट में आकर तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं।सूचना मिलते ही थाना बेकनगंज क्षेत्र के अंतर्गत चार अग्निशमन यूनिटों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
अग्निशमन कर्मियों ने भूतल पर दुकानों में लगी आग को बुझाते हुए प्रथम तल पर रह रहे 7 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया।इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ✍️ राजू गौड़ की रिपोर्ट

