कलयुगी बेटे ने मकान पर कब्जा करने के लिए अपनी विधवा मां को किया प्रताड़ित

पीड़ित मां ने आज पुलिस आयुक्त से की शिकायत
काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में रहने वाली राधारानी जायसवाल ने अपने बड़े पुत्र विक्की जायसवाल और उसकी पत्नी रिंकी जायसवाल पर अपनी जान का खतरा होने का लगाया आरोप
पीड़ित विधवा मां का कहना मेरा बड़ा बेटा विक्की जायसवाल जो कि नशे का आदि है
अपनी मां के साथ आए दिन मारपीट कर घर में कब्जे के नियत से घर से भगा देता है

पीड़ित मां का आरोप है बड़े बेटे और बहू ने जान से मारने की नियत से कई बार करंट लगाया
बेटे और बहू वृद्ध मां की पेंशन छीनकर घर से बाहर निकाल देते है
बेटे विक्की जायसवाल और बहू रिंकी जायसवाल कॉलोनी को अपने नाम करने का दबाओ बनाते है न मानने पर बुरी तरह से मारपीट करते है
पीड़ित मां ने रोते हुए पूरी घटना आज पुलिस आयुक्त को बताई

पीड़ित मां का कहना है काकादेव थाने की पुलिस किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं करती है इसीलिए आज पुलिस आयुक्त जी के पास आना पड़ा
देखना यह है कि क्या अब एक विधवा मां को न्याय मिल पाएगा
या किसी अनहोनी का इंतजार कर रही है काकादेव पुलिस
पूरा मामला काकादेव थाने के शास्त्री नगर चौकी क्षेत्र का
बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड की रिपोर्ट


