पूर्व विधायक इरफान सोलंकी पर चमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं विधायक नसीम सोलंकी के गनर के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया है।
कानपुर,बताया जा रहा है कि हलीम कॉलेज स्थित बकरा बाजार में हुए विवाद के बाद ठेकेदार वफा अब्बास ने मारपीट और पैसे लेने के आरोप लगाए हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने नसीम सोलंकी के गनर को निलंबित कर दिया है।दूसरी ओर विधायक नसीम सोलंकी के गनर की तरफ से भी मंडी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
घटना के बाद इलाके में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
📍 बिंदास बोल कानपुर

