Wednesday, July 1, 2026
अपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार की मौके पर मौत, महिला जिंदगी के लिए जूझ रही

कानपुर। शहर में एक बार फिर रफ्तार ने जान ले ली। शिवराजपुर थाना क्षेत्र के बहरमपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार कन्नौज से कानपुर की ओर आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp