पान की दुकान बनी ‘बार’, विरोध पर भड़का विवाद
कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में आधी रात एक पान की दुकान पर जबरन बीयर पीने को लेकर बवाल खड़ा हो गया। नशे में धुत एक युवक दुकान को ही ‘बार’ बनाने पर आमादा हो गया और मना करने पर दुकानदार से अभद्रता व गाली-गलौज करने लगा।बताया जा रहा है कि दुकानदार ने कई बार युवक को दुकान के अंदर बीयर पीने से रोका, लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। हालात बिगड़ते देख आखिरकार दुकानदार का सब्र टूट गया और उसने युवक की जमकर पिटाई कर दी।घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे नशे में धुत युवक हंगामा कर रहा है और विवाद मारपीट में बदल जाता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में देर रात ऐसे उपद्रव की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे व्यापारियों में डर का माहौल है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट

