पुलिसकर्मी एवं वकील के बीच जमकर मारपीट
कानपुर।सिविल लाइंस क्षेत्र में पुलिसकर्मी और एक वकील के बीच जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राहगीरों और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने लात-घूंसे चलते रहे।
मामले का संज्ञान लेते हुए जॉइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर विपिन टाडा ने कार्रवाई की है। वीडियो में दिख रहा यूपी-112 में तैनात एक सिपाही तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि दूसरा सिपाही पहले से ही निलंबित एवं गैरहाजिर बताया जा रहा है।
एसीपी लाइन्स आनंद कुमार ओझा के अनुसार, प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता और अशोभनीय आचरण सामने आया है। मामले की विस्तृत जांच एडीसीपी लाइन्स को सौंपी गई है। दोनों पक्षों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट

