टेलर की दुकान में देर रात अचानक आग लगने से मचा हड़कंप!
कानपुर। के गोविंद नगर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक टेलर की दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना 5 ब्लॉक स्थित “बोनटेक्स टेलर्स” की है, जो 12 ब्लॉक निवासी सुरेंद्र लांबा की दुकान है और दीपक विश्वकर्मा के मकान में संचालित होती है।
दुकान संचालक दीपक के अनुसार, वह रोजाना की तरह रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब 12 बजे दुकान से अचानक धुआं और तेज लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फजलगंज फायर स्टेशन से पहुंची दो दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।गोविंदनगर थाना प्रभारी रिकेश सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। घटना के चलते क्षेत्र में जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर नियंत्रित किया। आग से भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
बिंदास बोल संवाददाता कानपुर

