BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

सोनू कश्यप मेरठ काण्ड मामले में पीड़ित परिवार को मिले मुआवजा

Img 20260118 wa0025

👉 कश्यप निषाद आदिवासी कल्याण समिति ने मोमबत्ती यात्रा निकाल जताया विरोध

कानपुर | कश्यप निषाद आदिवासी कल्याण समिति द्वारा समस्त सामाजिक कार्यकर्ताओं के नेतृत्व मे कारगिल पार्क मोतीझील से कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया गया |

👉समिति के अध्यक्ष राजू कश्यप एडवोकेट ने बताया कि सोनू कश्यप उर्फ रोहित हत्या कांड की जांच सी०बी०आई० द्वारा करायी जाये,

👉पीड़ित परिवार को 50,00,000/- रुपए का मुआवजा दिया जाए एवं पीड़ित परिवार के किसी एक सदस्य को अविलंब सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।

जिला मेरठ में थाना सरधना क्षेत्र के ग्राम ज्वाला गढ़ में सोनू कश्यप उर्फ रोहित को बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला गया और फिर उसके शव को जला दिया गया। अपराधी बेखौफ घूम रहे है। प्रशासन की पकड़ से बाहर है दोषियों को तुरन्त गिरफ्तार किया जाये। मुख्यमंत्री से पुनः आग्रह है कि सोनू कश्यप उर्फ रोहित हत्या कांड का सी०बी०आई० द्वारा जॉच करायी जाये। जिससे समाज में व्याप्त भय/डर का माहौल समाप्त हो। अपराधियों की गिरफ्तारी कर कठोर से कठोर दण्ड दिया जाये। ताकि अपराधियों को अपराध करने का साहस कभी भी पैदा न हो। राजेश गौड़ कश्यप, गिरजा शंकर कश्यप, कमल जाटव, राजू कश्यप, नरेंद्र कुमार ,सुरेश कश्यप, मुन्नालाल ,सतीश वर्मा, दीपचंद, मुकेश कश्यप, सुरेश कश्यप, दीपू निषाद एडवोकेट, राजकुमार निषाद एडवोकेट, विमल कश्यप ,मुन्ना लाल कश्यप आदि लोग रहे।

राजेश कश्यप की रिपोर्ट ✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp