BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

केस्को मुख्यालय में नए बिजली कनेक्शन को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायत, कंप्यूटर ऑपरेटर पर गंभीर आरोप

केस्को मुख्यालय में नए बिजली कनेक्शन को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायत

केस्को मुख्यालय में नए बिजली कनेक्शन को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायत, कंप्यूटर ऑपरेटर पर गंभीर आरोप

“यदि सभी दस्तावेज पूरे होने के बावजूद उपभोक्ताओं की फाइलों में अनावश्यक आपत्तियां लगाई जा रही हैं, तो इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।”

कानपुर।

कानपुर विद्युत आपूर्ति प्रणाली (केस्को) में नए बिजली कनेक्शन को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। परमट स्थित सिविल लाइन केस्को मुख्यालय में तैनात एक कंप्यूटर ऑपरेटर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि नए बिजली कनेक्शन के लिए आने वाले उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, कई मामलों में सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे होने के बावजूद फाइलों में जानबूझकर “क्वेरी” लगाकर आवेदन निरस्त कर दिए जाते हैं। आरोप है कि इससे उपभोक्ताओं को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

कुछ उपभोक्ताओं का यह भी कहना है कि उनकी शिकायतों पर अपेक्षित सुनवाई नहीं हो रही है। उनका आरोप है कि संबंधित कर्मचारी किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हैं, चाहे मामला विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में ही क्यों न लाया जाए।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कार्यालय में नए बिजली कनेक्शन के लिए आने वाले लोगों के बीच पहले से ही भय और असमंजस का माहौल बना रहता है। इस पूरे मामले में यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि शिकायतें सही हैं, तो आखिर इस प्रकार की कार्यप्रणाली किसके संरक्षण में चल रही है।

अब देखना यह होगा कि केस्को के जिम्मेदार अधिकारी इन आरोपों का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराते हैं या फिर उपभोक्ताओं की शिकायतें फाइलों तक ही सीमित रह जाएंगी।

नोट: इस समाचार में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ताओं एवं सूत्रों के दावों पर आधारित हैं। संबंधित पक्ष का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
बिंदास बोल
कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp