पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश ने सभी जिलों के मजिस्ट्रेट,जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए अहम निर्देश।
लखनऊ,निदेशक, पंचायतीराज द्वारा उपलब्ध कराये गये सदस्य ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के समेकित विवरण को आयोग के पोर्टल पर ठीक किये जाने का निर्देश दिया है।
उन्होंने निर्देश दिए कि 14 जनवरी, 2026 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन, 2026 के दृष्टिगत सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत के परिसीमन के पश्चात् अद्यतन सूचना उपलब्ध करायी गयी है।निदेशक, पंचायतीराज, उत्तर प्रदेश द्वारा उपलब्ध करायी गयी अद्यतन सूचना से आयोग के पोर्टल पर कतिपय जनपदों द्वारा फीड की गयी सदस्य ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत की सूचना में भिन्नता पायी गयी है।
अतः निदेशक, पंचायतीराज द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना को संलग्न कर इस आशय से प्रेषित की जा रही है कि सदस्य ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत की सूचना को मिलान करते हुए आयोग के पोर्टल पर शुद्ध फीड करने का कष्ट करें।
बिंदास बोल संवाददाता

