BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशलखनऊ

विवादित वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडत’ के विरुद्ध कमिश्नरेट लखनऊ में प्राथमिकी दर्ज

लखनऊ,उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हजरतगंज के विक्रम सिंह द्वारा संज्ञान लिया गया है।

उन्होंने बताया कि उक्त वेब सीरीज का शीर्षक एक विशेष समुदाय/जाति (ब्राह्मण) को लक्षित कर अपमानित करने के उद्देश्य से रखा गया!

फिल्म के नाम और सामग्री को लेकर ब्राह्मण समाज तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों में भारी रोष और आक्रोश व्याप्त है। संगठनों द्वारा इसके विरुद्ध उग्र प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई है!

Screenshot 20260206 074812 1

प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि डायरेक्टर एवं उनकी टीम द्वारा समाज में वैमनस्यता फैलाने, शांति व्यवस्था भंग करने और सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से इस सामग्री को प्रकाशित किया गया है!

Screenshot 20260206 074644 1

उपरोक्त तथ्यों एवं संवेदनशील परिस्थितियों के दृष्टिगत, थाना हजरतगंज पुलिस द्वारा फिल्म के डायरेक्टर एवं उनकी टीम के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही एवं विवेचना प्रचलित है।किसी भी समुदाय की भावनाओं को आहत करने या शांति व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp