कांग्रेसी दिनेश कुमार शुक्ला हाऊस अरेस्ट

कानपुर।नीट पेपर लीक और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सियासत गरमा गई है। चौबेपुर क्षेत्र में कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने बीती रात से ही हाउस अरेस्ट कर रखा है। इस कार्रवाई पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौबेपुर (ग्रामीण) के अध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार छात्रों की आवाज दबाने के लिए दमनकारी रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में धांधली और छात्रों पर हुए अत्याचार जैसे गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है।उन्होंने साफ कहा कि “भाजपा सरकार चाहे जितना दबाव बना ले, कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे हटने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में यह लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी।”दिनेश शुक्ला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हो जाता और छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता।
बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट

