पत्नी भई पराई,सास मन भाई

कानपुर देहात (अकबरपुर) — चौंकाने वाला मामला, दामाद ने सास से की कोर्ट मैरिज
कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र से रिश्तों को झकझोर देने वाला एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी को छोड़कर अपनी ही सास के साथ कोर्ट मैरिज कर ली।
जानकारी के अनुसार, युवक की शादी पहले बेटी से हुई थी, लेकिन शादी के बाद धीरे-धीरे उसकी नजदीकियां अपनी सास के साथ बढ़ने लगीं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच संबंध इतने प्रगाढ़ हो गए कि युवक ने अपनी पत्नी से अलग होने का फैसला कर लिया और बाद में सास के साथ विवाह कर लिया।
इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, अब तक इस संबंध में पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
फिलहाल, यह मामला सामाजिक मर्यादाओं और रिश्तों की परिभाषा को लेकर लोगों के बीच बहस का विषय बना हुआ है।
बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट
