पूजा नामक महिला ने अपनी नाबालिक 13 वर्षीय बेटी के साथ पड़ोसी नियाज़ कुरैशी,फिरोज खान,सकलेन पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप

नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ बाबू पुरवा पुलिस पर रिपोर्ट न लिखने का लगाया आरोप
कानपुर बाबू पुरवा थाना क्षेत्र अजीतगंज के रहने वाली पूजा नामक महिला ने अपनी नाबालिक 13 वर्षीय बेटी के साथ पड़ोसी नियाज़ कुरैशी फिरोज खान सकलेन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कहा कि बाबू पुरवा पुलिस आरोपियों से साठ गांठ कर लिया है इसी कारण रिपोर्ट नहीं लिख रही है
पीड़ित महिला पूजा उर्फ मीना गौड़ ने कहां की 28 माई को घर के बाहर बैठी थी उसी समय आरोपियों ने बेटी का जबरन हाथ पड़कर कमरे में खींचे ले जा रहे थे विरोध करने पर मारा पीटा जिससे गंभीर चोटे आई पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दिया पुलिस व क्षेत्र के चौकी इंचार्ज मौके पर आए पीड़िता को आश्वासन दिया कि आज ईद का त्यौहार है बाद में सबको जेल भेज देंगे परंतु कुछ नहीं किया
कुल मिलाकर पीड़ित का कहना है कि संबंधित बाबू पुरवा पुलिस आरोपियों से मिली हुई है इसी कारण घटना की एफ आई आर दर्ज नहीं कर रही है पीड़िता ने मुख्यमंत्री से लेकर आला अधिकारियों को पोर्टल ट्विटर पर प्रार्थना पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है
बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड की रिपोर्ट


