BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

सामाजिक कार्यों में अग्रणी स्नेह बाजपेई

Img 20260302 wa0001

कानपुर में सामाजिक सरोकारों की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। वैभवी अनुसुइया देवी सामाजिक शिक्षण संस्थान (VADSEI FOUNDATION) की कोषाध्यक्ष स्नेह बाजपेयी जी ने अध्यक्ष अभिलाष सिंह जी के मार्गदर्शन में समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। अग्रसेन भवन, किदवई नगर में राम जानकी विवाह उत्सव (अध्यक्ष आदित्य पोद्दार) द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में संस्था की ओर से सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर स्नेह बाजपेयी जी ने नवदंपतियों को सुखमय, समृद्ध और सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से जरूरतमंद परिवारों को संबल मिलता है और समाज में सहयोग एवं सद्भाव की भावना मजबूत होती है। संस्था का उद्देश्य शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और जरूरतमंदों की सहायता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना है। इस कार्यक्रम ने एक बार फिर साबित किया कि जब समाज के जिम्मेदार लोग आगे आते हैं तो सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Oplus 131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp