BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

अग्निशमन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई से कार में लगी आग हुईं काबू

Img 20260303 wa0019

कानपुर। फायर मिनी कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना हनुमंत विहार क्षेत्र के अंतर्गत स्थित खांडेपुर चौराहे*पर खड़ी एक SUV300 कार में अचानक आग लग गई है* घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी।सूचना को गंभीरता से लेते हुए अग्निशमन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। फायर स्टेशन फजलगंज से एक फायर यूनिट गाड़ी संख्या 7655 को तत्काल प्रभाव से घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बिना समय गंवाए आग बुझाने का अभियान शुरू किया।दमकल कर्मियों की तत्परता, सूझबूझ और पेशेवर दक्षता के चलते कुछ ही समय में आग पर प्रभावी नियंत्रण पा लिया गया। आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया, जिससे आसपास खड़े अन्य वाहनों, दुकानों एवं राहगीरों को किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई।प्राथमिक रूप से आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।अग्निशमन विभाग की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय नागरिकों ने दमकल कर्मियों के कार्य की सराहना की और समय पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आभार व्यक्त किया।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Img 20260303 wa0020
Oplus 131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp