BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

कोहना पुलिस की सख्त कार्रवाई, बदमाशों के मंसूबों पर पानी

कानपुर।कोहना थाना क्षेत्र में चलाए गए चेकिंग अभियान ने एक बार फिर शहर की सड़कों पर मंडरा रहे अपराध के साए को बेनकाब कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर 4 शातिर बदमाशों को दबोच लिया, जबकि उनके 2 साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए—जिनकी तलाश में लगातार दबिश जारी है।पकड़े गए आरोपियों के पास से एक स्कॉर्पियो, तमंचा, जिंदा कारतूस और कटर बरामद हुआ है। ये कोई आम हथियार नहीं, बल्कि किसी बड़ी वारदात की खौफनाक तैयारी का साफ इशारा है। पुलिस की मानें तो ये गैंग शहर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन समय रहते कानून के शिकंजे में फंस गया।चौंकाने वाली बात ये है कि गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास पहले से ही दागदार है—इन पर कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। सवाल ये भी उठता है कि आखिर ऐसे बदमाश खुलेआम सड़कों पर कैसे घूम रहे थे?फिलहाल कोहना पुलिस खुद की पीठ थपथपा सकती है, लेकिन फरार 2 बदमाश अब भी कानून को खुली चुनौती दे रहे हैं। देखना होगा कि पुलिस उन्हें कब तक सलाखों के पीछे पहुंचाती है।

बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp