BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुरराजनीति

कांग्रेसी नेता दिनेश कुमार का फूटा गुस्सा

तीसरे दिन भी हाउस अरेस्ट, कांग्रेस नेता का फूटा गुस्सा

कानपुर। भाजपा सरकार की पुलिस द्वारा लगातार तीसरे दिन हाउस अरेस्ट किए जाने पर कांग्रेस नेताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौबेपुर के अध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ला ने इसे खुली तानाशाही बताते हुए कहा कि “यह दबाव और डराने की राजनीति हमारे हौसले को तोड़ नहीं सकती। हम राहुल गांधी के सिपाही हैं, डरना नहीं जानते।”

उन्होंने कहा कि देश की जनता और छात्र इस देश की असली ताकत हैं, उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। “संघर्ष जारी रहेगा”—यह कहते हुए उन्होंने सरकार पर लोकतंत्र कुचलने का आरोप लगाया।

इंकलाब जिंदाबाद

बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp