BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

मिट्टी में दबा हुआ युवती का शव हुआ बरामद

Img 20260317 wa0003

कानपुर। थाना बिधनू क्षेत्र में एक नाबालिग युवती के लापता होने का मामला उस समय गंभीर मोड़ पर पहुंच गया, जब युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिट्टी में दबा हुआ बरामद हुआ। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 मार्च 2026 को युवती के अचानक लापता होने पर परिजनों ने डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई और परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से आसपास के क्षेत्रों में युवती की लगातार तलाश शुरू की गई।तलाश के दौरान कोई सुराग न मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही थी। इसी बीच मंगलवार सुबह परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि एक स्थान पर मिट्टी से ढका हुआ शव दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मिट्टी से निकलवाया गया। प्रारंभिक पहचान में शव लापता नाबालिग युवती का ही बताया जा रहा है।पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।बताया जा रहा है कि इस मामले में पहले ही अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अब शव मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। परिजनों ने कुछ लोगों पर शक जताया है, जिसके आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे गहन पूछताछ शुरू कर दी है।इसके अलावा अन्य संदिग्धों की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री विपिन ताडा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, डीसीपी दक्षिण के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया है कि मामले का जल्द ही खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। *बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp