BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुरदुर्घटना

नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

Img 20260317 wa0001

कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज गति से नेशनल हाईवे पर जा रहा था, तभी अचानक सामने आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही चकेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस के माध्यम से तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और हादसे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ट्रक चालक की तलाश की जा रही है तथा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp