BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

बच्ची का एक दुष्कर्मी गिरफ्तार एक फरार

Img 20260107 wa0010

कानपुर। थाना सचेंडी पर एक बच्ची के परिजनों द्वारा दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना दी गई जिसपर थाना सचेंडी पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर पीड़िता के बयान, मेडिकल परीक्षण तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर दो व्यक्तियों पत्रकार शिव बरन व उ0नि0 अमित कुमार का नाम प्रकाश में आया। जिसमें पत्रकार शिव बरन को आज दिनांक 07.01.2026 गिरफ्तार कर लिया गया है। तथा उ0नि0 अमित कुमार को तत्काल निलम्बित करते हुए तत्काल गिरफ्तार करने हेतु 04 टीमों का गठन किया गया है जो गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दे रही है। उक्त प्रकरण में प्र0नि0 सचेण्डी द्वारा घटना को समय से अधिकारियों को अवगत न कराने व अभियोग का उचित धाराओं में पंजीकरण न करने के कारण गम्भीर लापरवाही के दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।

कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट ✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp