कानपुर में परीक्षा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने सड़क पर उतरे डीसीपी ट्रैफिक।
कानपुर 25 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड्स एनरोलमेंट 2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा के मद्देनज़र डीसीपी ट्रैफिक रवीन्द्र कुमार स्वयं सड़कों पर उतरे और शहर की यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रमुख चौराहों—घंटाघर चौराहा, बड़ा चौराहा, परेड चौराहा, चेतना चौराहा और सरसैया घाट चौराहा का भौतिक निरीक्षण किया।
इस दौरान डीसीपी ट्रैफिक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए जाएं। उन्होंने संभावित भीड़ को देखते हुए चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीसीपी ट्रैफिक रवीन्द्र कुमार ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।
बिंदास बोल संवाददाता

