BB ओरिजिनलNews Officeउत्‍तर प्रदेशकानपुर

कानपुर नगर निगम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित 10 सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ।

कानपुर नगर निगम अपडेट | कार्यक्रम प्रमिला सभागार में आयोजित किया गया, जहां नव-नामित पार्षदों को औपचारिक रूप से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

शपथ लेने वाले नामित सभासदों में सरदार नीतू सिंह, राजेश श्रीवास्तव, दिनेश बाबा सविता, विजय सेंगर, रमेश बाल्मीकि, विजय पटेल (विनय), आदित्य शुक्ला, कमला साहू, निधि बाजपेयी और सुभाष गौड़ शामिल रहे।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में योगेन्द्र उपाध्याय (प्रभारी मंत्री) और प्रमिला पांडेय (महापौर) उपस्थित रहीं, जिन्होंने सभी नामित पार्षदों को शपथ दिलाई।कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, विधायक महेश त्रिवेदी, पूर्व विधायक रघुनन्दन भदौरिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, अपर नगर आयुक्त, प्रथम सचिव नगर निगम और अन्य अधिकारी भी समारोह में शामिल हुए।इस अवसर पर सभी नव-नामित पार्षदों ने शहर के विकास, स्वच्छता और जनसमस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प किया

बिंदास बोल संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp