बिरहाना रोड मार्केट में भीषण आग, 6 मंजिला इमारत धधकी।
कानपुर के सबसे व्यस्त बाजार बिरहाना रोड में शनिवार देर रात एक 6 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई और देखते ही देखते मोबाइल एक्सेसरीज के गोदाम में फैल गई।आग की लपटें इतनी तेज थीं कि इमारत की ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गईं, जहां कई परिवार रहते हैं।
आग लगने के दौरान कई लोग अंदर फंस गए, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया और आसपास के लोग दहशत में आ गए।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।
राहत और बचाव कार्य जारी है, वहीं फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।बताया जा रहा है कि इस हादसे में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।
बिंदासबोल संवाददाता

