कानपुर सेंट्रल पर अवैध वसूली वसूली राज
।कानपुर। सबसे व्यस्त स्टेशन Kanpur Central पर ऑटो चालकों से कथित रूप से जबरन वसूली का बड़ा आरोप सामने आया है।स्थानीय चालकों का कहना है कि “अन्ना” नाम से पहचाना जाने वाला व्यक्ति बिना किसी आधिकारिक पहचान पत्र के रोजाना पैसे वसूल रहा है।आरोप यह भी है कि सवाल पूछने पर वह कथित तौर पर कहता है कि रकम Railway Protection Force (RPF) और Government Railway Police (GRP) तक पहुंचती है।अगर यह सच है तो सवाल बड़ा है —क्या स्टेशन परिसर में समानांतर “उगाही सिस्टम” चल रहा है?क्या प्रशासन की मौन सहमति है?या फिर कोई बाहरी गिरोह सुरक्षा एजेंसियों के नाम का दुरुपयोग कर रहा है?मामले की निष्पक्ष जांच और CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांग सभी ऑटो चालक उठाने लगे है। ✒️ राजू गौड़ की रिपोर्ट

