ट्रेन की चपेट में आए महिला एवं पुरुष

कानपुर। कल्याणपुर रेलवे स्टेशन यार्ड (KAP-MDA सेक्शन) में 28 मई 2026 रात करीब 9:08 बजे ट्रेन संख्या 55346 की चपेट में आने से एक महिला की मौत और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक महिला की पहचान बबीता (40 वर्ष), निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है, जिसकी पहचान उसके पुत्र वंश त्यागी ने की। घायल व्यक्ति का नाम रामेश्वर गुप्ता बताया जा रहा है, जिसका पता अज्ञात है।घटना के बाद दोनों को 108 एंबुलेंस से हैलेट अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों के बीच विवाद था और ट्रेन आने पर उन्होंने कथित रूप से आगे छलांग लगा दी।मामले की जांच RPF द्वारा की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड की रिपोर्ट*


