उत्‍तर प्रदेशकानपुरबिंदास बोल खासस्वास्थ्य

आई एम ए ने विशाल रक्तदान शिविर” का आयोजन किया

Img 20260226 wa0007

कानपुर । 26 फरवरी 2026 दिन गुरुवार को एक “विशाल रक्तदान शिविर” का आयोजन अग्रसेन भवन किदवई नगर में किया गया। यह शिविर 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए शहीद शुभम द्विवेदी की पावन स्मृति में आईएमए चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ अनुराग मेहरोत्रा अध्यक्ष आईएमए कानपुर ने दीप प्रज्वलन एवं शहीद शुभम द्विवेदी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम मे शहीद शुभम के पिता संजय द्विवेदी, माता सीमा द्विवेदी, पत्नी ऐ शान्या,गणमान्य अतिथियों एवं चिकित्सकों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा रक्तदान को महादान बताते हुए समाज से अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सकगण एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा का संदेश दिया।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के सामाजिक एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करना तथा समाज में सेवा और समर्पण की भावना को बढ़ावा देना ही मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम में 86 यूनिट रक्तदान हुआ एवं अंत में सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp