उत्‍तर प्रदेशकानपुरबिंदास बोल खास

माँ योग कृपा सेवा समिति ने मनाया कान्हा जन्मोत्सव की छठी

Img 20250821 wa0018

कानपुर। माँ योग कृपा सेवा समिति के तत्वाधान में कान्हा जन्मोत्सव के बाद बीते दिन छठी महोत्सव का धूमधाम के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने राधा कृष्ण का वेश धरकर नृत्य नाटिका पेश की और राधा कृष्ण की एवं कान्हा के गीतों पर जमकर सुंदर-सुंदर नृत्य किया। कान्हा को छप्पन भोग अर्पित किए गए। विधि विधान से कान्हा की छठी मनाई गई। संस्था की सभी सदस्य भी उत्साह पूर्वक नृत्य करते हुए नजर आए। छठी कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र वाजपेई उपाध्यक्ष बीना गुप्ता सचिव सारिका श्रीवास्तव अलका शर्मा ज्योति पालीवाल नीलम पालीवाल पुष्पा उपाध्याय, सोनिया गौरी ममता अवस्थी शशि सचान सी पी मिश्रा, अनिकेत श्रीवास्तव और संस्था के सभी सम्मानित सदस्य एवं शिक्षक दीपक अनीता सिंह और बच्चे भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp