पुलिस ने मकान बनवाने का ले रखा ठेका
*रावतपुर हल्का इंस्पेक्टर विकास यादव का कारनामा*
कानपुर। रावतपुर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां क्षेत्रीय पुलिस पर ही कब्जा कराने के आरोप लगे हैं।आरोप है कि छपेरा पुलिया, शिवपुरी पश्चिम निवासी रश्मि गुप्ता के मकान पर जबरन कब्जा कराया जा रहा है। पीड़िता का कहना है कि रावतपुर हल्का इंस्पेक्टर विकास यादव पर दबंगों का साथ देने और खुलेआम कब्जा कराने का आरोप है।मामले में सत्येंद्र और वीरेंद्र श्रीवास्तव नाम के लोगों का भी जिक्र सामने आया है, जिन पर कथित तौर पर पुलिस संरक्षण में कार्रवाई करने के आरोप लगाए गए हैं।पीड़िता के अनुसार, उसका बेटा लंबे समय से बीमार है और मानसिक रूप से परेशान चल रहा है, जिससे परिवार पहले ही मुश्किल में है। आरोप है कि इससे पहले भी दबंगों द्वारा मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं।पूरा मामला शिवपुरी पश्चिम, 397 छपेरा पुलिया, वाइट एंजिल स्कूल के पास का बताया जा रहा है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही जा रही है।फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की जांच के बाद ही सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।
*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*


