न्याय के लिए दर-दर भटक रहा अधिवक्ता

🛑कानपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुलिस और प्रशासन पर हाई कोर्ट के आदेश की अवहेलना के आरोप लगे हैं। पीड़ित अधिवक्ता राजेंद्र सिंह राठौर पिछले कई वर्षों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें राहत नहीं मिल सकी है।मामला कानपुर के नयागंज स्थित न्यू 53/8, नागेश्वर मंदिर के सामने का है, जहां पीड़ित के अनुसार उनके निजी निवास की दक्षिण-पश्चिम दीवार पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है। इस संबंध में उन्होंने नगर आयुक्त, जनता दरबार, 1076 हेल्पलाइन और IGRS पोर्टल पर कई बार शिकायत दर्ज कराई।शिकायतों के संदर्भ में 13 फरवरी 2021 को आदेश जारी हुआ था कि पुलिस बल की सहायता से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके बाद दिसंबर 2021 में हाई कोर्ट ने भी नगर निगम को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन आरोप है कि आज तक इन आदेशों का पालन नहीं किया गया।पीड़ित का कहना है कि वर्ष 2021 से अब तक कई बार अतिक्रमण हटाने के अभियान चलाए गए, लेकिन उनके मामले को नजरअंदाज किया जाता रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वार्थवश संबंधित प्रकरण पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।अधिवक्ता राजेंद्र सिंह राठौर ने इस मामले को लेकर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है और मांग की है कि उनके साथ हो रहे अन्याय पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए।प्रार्थी:राजेंद्र सिंह राठौरनिवासी – न्यू 53/8, नागेश्वर मंदिर के सामने, नयागंज, कानपुर
*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

