BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

चलती डीसीएम में लगी भीषण आग,फर्नीचर जलकर राख

कानपुर। थाना अरौल क्षेत्र अंतर्गत गंगूपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक चलती डीसीएम (मालवाहक वाहन) में अचानक आग लग गई। वाहन में भारी मात्रा में फर्नीचर लदा हुआ था, जिससे आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही पलों में पूरी डीसीएम आग के गोले में तब्दील हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को वाहन रोककर किसी तरह अपनी जान बचानी पड़ी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।सूचना मिलते ही थाना अरौल प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को संभालने में जुट गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक डीसीएम में लदा अधिकांश फर्नीचर जलकर राख हो चुका था।प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या इंजन की तकनीकी खराबी माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी बड़ा बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और घटना के संबंध में विस्तृत जांच जारी है।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Gridart 20260322 194057900

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp