BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशऔरैया

बारात में ‘इम्प्रेसन’ जमाने का प्लान हुआ फेल,नाले में गिरा नया आईफोन

औरैया। एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे के फुफेरे भाई का ‘रौब जमाने’ का सपना चंद मिनटों में टूटकर रह गया।जानकारी के मुताबिक, युवक ने खास तौर पर शादी में अपना स्टेटस दिखाने के लिए उसी दिन नया आईफोन 17 खरीदा था। बारात में पहुंचते ही वह फोन को बार-बार निकालकर लोगों को दिखा रहा था और खुद को खास साबित करने की कोशिश कर रहा था।इसी बीच जब बारात धूमधाम से नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रही थी और एक खुले नाले के पास से गुजर रही थी, तभी डांस के दौरान युवक का संतुलन बिगड़ गया और उसका नया फोन सीधे नाले में जा गिरा।फोन गिरते ही युवक के होश उड़ गए। बिना एक पल गंवाए उसने बारात छोड़ दी और सीधे नाले में कूद गया। वहां मौजूद लोग पहले तो हैरान रह गए, लेकिन कुछ ही देर में यह नजारा देखने वालों की भीड़ लग गई।करीब कई घंटों तक युवक नाले में उतरकर अपने फोन की तलाश करता रहा। इस दौरान बारात में दूसरी ओर आतिशबाजी, डीजे और जश्न का माहौल जारी रहा, लेकिन युवक अपने ‘महंगे फोन’ को बचाने की जद्दोजहद में लगा रहा।हालांकि काफी मशक्कत के बावजूद फोन का कोई सुराग नहीं मिल सका। इस घटना के बाद युवक का पूरा ‘इम्प्रेसन प्लान’ धरा का धरा रह गया और बारात में यह घटना चर्चा का विषय बन गई।स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह घटना अब इलाके में चर्चा और मजाक का विषय बनी हुई है, जहां लोग इसे ‘रौब के चक्कर में नुकसान’ का उदाहरण बता रहे हैं।

Gridart 20260322 194057900

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp