BB ओरिजिनलNews Officeउत्‍तर प्रदेशहमीरपुर

थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं का हुआ निस्तारण।

मौदहा, हमीरपुर। दिनांक 25 अप्रैल 2026 को जनपद हमीरपुर के थाना कोतवाली मौदहा में “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी हमीरपुर एवं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने स्वयं उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही कई शिकायतों का निस्तारण किया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने शेष लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विशेष रूप से जमीनी विवादों को प्राथमिकता देते हुए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

थाना समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने शिकायतों के निस्तारण में सक्रिय भूमिका निभाई।

बिंदासबल संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp