कानपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी,सर्राफा दुकान में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार।
कानपुर। नगर की कलेक्टरगंज थाना पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के पास से चोरी किए गए सोने के जेवरात भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई महज़ 4 दिनों के भीतर अंजाम दी है।

मामला कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र का है, जहाँ 13 अप्रैल को चोरी हुई थी और20 अप्रैल मुकदमा दर्ज किया गया दुकानदार मलिक ने दर्ज करायाको एक ज्वेलरी की दुकान में चोरी की वारदात हुई थी।

पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने जब जांच शुरू की, तो अहम सुराग हाथ लगे। CCTV फुटेज खंगालने और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी चोरी का माल बेचने की फिराक में रेलवे रोड स्थित अंग्रेजी ठेके के सामने खड़ा है।
घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी आलोक शाक्य को गिरफ्तार कर लिया, जो मैनपुरी जिले का रहने वाला है। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी की गई एक पीली धातु की अंगूठी, एक जोड़ी कान के टॉप्स और अन्य सोने के टुकड़े बरामद हुए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग1,45000रुपये बताई जा रही है।
बाइट.d.c.p Anjali visav karma
लोकेशन कानपुर नगर रिपोर्टर,विनायक मिश्रा

