BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

शराबियों के पत्थर से घायल किशोरी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Img 20260116 wa0027

उन्नाव। शुक्लागंज गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के कंचन नगर मोहल्ले में राजधानी मार्ग पर विगत दिवस दो शराबियो की आपसी लड़ाई में चले पत्थर से घायल किशोरी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई सूत्रों की माने तो कंचन नगर निवासी जगत नारायन शुक्ला की पुत्री समीक्षा शुक्ला उर्फ़ भोली उम्र लगभग 23 वर्ष अपनी सहेली के साथ खाटू श्याम मन्दिर से दर्शन करके वापस घर आ रही थी की 14 जनवरी 2026 शाम 7 बजे राजधानी मार्ग देशी शराब ठेका और गौरव गेस्ट हॉउस के निकट दो शराबी आपस में लड़ रहे थे एक ने पत्थर से हमला किया जो किशोरी समीक्षा को लगा घायल समीक्षा को नार्थ स्टार हॉस्पिटल कानपुर लें जाया गया जहाँ उसके सिर में 10 टांके लगे लेकिन इलाज के दौरान दूसरे दिन मौत हो गई परिजनों को हमलावर की जानकारी न होने के कारण कोई पुलिस कार्यवाही नहीं चाही गई और आज समीक्षा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया लेकिन शोसल मिडिया में नगर के बहुत से गणमान्य लोगो ने आक्रोश ब्यक्त किया है और पुलिस कार्यवाही की मांग की अब देखना ये है की पुलिस क्या कार्यवाही करती है।

उन्नाव से बाबी पांडे की रिपोर्ट ✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp