रेलवे विभाग की जमीन पर काबिज अवैध निर्माण हुआ ध्वस्त

उन्नाव। शुक्लागंज गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत पश्चिमी गंगाघाट के राजीव नगर खंती में रेलवे विभाग की जमीन पर काबिज अवैध निर्माण पर चला रेलवे विभाग का बुलडोजर जिसकी सूचना पूर्व में दिनांक 26 दिसम्बर 2025 को अतिक्रमण कारियो के दुकान भवन आदि पर चस्पा की गई थी जिस पर सुचना/नोटिस में स्पष्ट अंकित था की आप सभी को सूचित किया जाता है की कानपुर पुल बाया किनारा स्टेशन के इन्म्प्रोव एवं डेवलपमेंट कार्य में बाधक रेलवे भूमि पर किए गए अनाधिकृत कब्जे व सभी झुग्गी झोपड़ियों को स्वयं ही तोड़कर दिनांक 15 जनवरी 2026 तक तक हटा लेवे अन्यथा 16 जनवरी 2026 के पश्चात् रेलवे प्रशासन द्वारा बल पूर्वक रेलवे भूमि पर बने अनाधिकृत निर्माण झुग्गी झोपड़ियों को तोड़कर ध्वस्त कर दिया जायगा, जिसमे किसी भी प्रकार के धन -जन हानि की सम्पूर्ण जिम्मेदारी आपकी ही होगी, नुक्सान के लिए रेलवे प्रशासन की कोई जिम्मेदारी या जवाबदेही नहीं होगी निर्धारित समय सीमा पश्चात आज रेलवे विभाग की बड़ी कार्यवाही की गई कार्यवाही के दौरान रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे वही उन्नाव रेलवे पुलिस बल के इंस्पेक्टर हरीश कुमार के नेतृत्व में रेलवे पुलिस बल की मौजूदगी अतिक्रमण अभियान शांतिपूर्ण चलाया गया बुलडोजर की उपस्थिति देख लोग अपने अपने निर्माण और टीन शेड खुद ही हटाते नजर आए वही विधुत विभाग के कर्मचारी भी अपने विधुत कनेक्शन खुद हटाते दिखाई दिए इसके पहले भी रेल विभाग ने अतिक्रमण अभियान चला कर सैकड़ों अवैध अतिक्रमण हटा कर की थी कार्यवाही वही जिनके अवैध मकान दुकान या अतिक्रमण गिराए गए उनमें भारी रोष है और कार्यवाही को गलत बताया जा रहा है उनका कहना है की हम लोग कई दशक पहले से रह रहे है ऐसे में हम कहा जायेंगे सरकार को हमारे पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए थी इतनी ठंड और ऐसे मौसम में हम परिवार लेकर कहा जायेंगे और नोटिस में सिर्फ 15 दिनों का समय दिया गया है जोकि बहुत कम है इतनी जल्दी नया आवास की व्यवस्था कैसे की जा सकती है लेकिन भारी रेलवे पुलिस बल की मौजूदगी में किसी प्रकार का कोई अवरोध प्रतिरोध नहीं हुआ और अतिक्रमण अभियान शांतिपूर्ण चलाया गया।
बाबी पांडे की रिपोर्ट ✍️


