BB ओरिजिनलNews Officeउत्‍तर प्रदेशकानपुर

सरकारी दफ्तर से गायब कर्मचारी, खाली कुर्सी कर रही इंतजार।

उन्नाव ब्रेकिंग | उन्नाव में सरकारी तंत्र की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला ऐयारों साहब प्रशांत नायक से जुड़ा बताया जा रहा है, जिन पर आरोप है कि वह अक्सर दफ्तर से नदारद रहते हैं और उनकी कुर्सी ही उनका इंतजार करती नजर आती है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी किसी जमीन संबंधी मामला लेकर फरियादी दफ्तर पहुंचते हैं,

तो संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं मिलते। आरोप यह भी है कि कई बार फोन करने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं की जाती, जिससे पीड़ितों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।लोगों में इस बात को लेकर खासा आक्रोश है कि सरकारी नंबर होने के बावजूद आम जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। क्षेत्र में चर्चा है कि अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण कई महत्वपूर्ण कार्य लंबित पड़े हैं।

योगी सरकार की सुशासन नीति के बीच इस तरह की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्रवाई करता है, या फिर आम जनता यूं ही दफ्तरों के चक्कर काटती रहेगी।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ उन्नाव अपडेट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp