BB ओरिजिनलNews Officeकानपुर

शुक्लागंज उन्नाव वैशाख अमावस्या गंगा स्नान के आह्वान पर विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ !

बालघाट, कस्बों एवं ग्रामीणो क्षेत्रों से श्रद्धांलुओ गंगा स्नान के लिए विभिन्न घाटों में जैसे आनंद घाट बालू घाट मिश्रा कॉलोनी पक्का घाट शिव बाबा घाट एवं जाजमऊ चंदन घाट पर बड़ी संख्या में स्नान करने के पश्चात हर-हर गंगे के जयकारों से घाटों का वातावरण भक्तिमय हो गया एवं घरों और मंदिरों में भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की गई।

वैशाख अमावस्या पर भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है, जिससे भक्तों का उत्साह देखने को मिला एवं आचार्य द्वारा गंगा तटों पर कथा और प्रवचनों का भी आयोजन हुआ।

जिसमें श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा से सम्मिलित हुए शाम को बालूघाट स्थित नमामि गंगे घाट पर नित्य गंगा आरती सेवा समिति द्वारा मां गंगा की भव्य आरती का आयोजन किया गया। आरती के दौरान घंटा-घड़ियाल और दीपों की रोशनी से घाट का अद्भुत वातावरण प्राप्त हुआ

बिंदास बोल संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp