BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

लूट के आरोपी से पुलिस मुठभेड़

कानपुर। थाना बर्रा क्षेत्र में युवक से लूट की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 3:30 बजे बर्रा बाईपास स्थित सिंह ढाबा के सामने मोहित निषाद से दो अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर मारपीट कर उसकी पल्सर 160 सीसी बाइक, मोबाइल और ₹5000 नकद लूट लिया था। इस संबंध में पीड़ित के भाई रोहित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई।इसके बाद 17 अप्रैल की रात करीब 1:45 बजे फत्तेपुर चौराहा पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुन्ना खान निवासी परमपूर्वा, थाना जूही के रूप में हुई है। उसके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, ₹1200 नकद, एक तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किए गए हैं।घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Img 20260403 wa0004

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp